Statues of Lord Buddha and Ambedkar installed in Sirathu
- फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू में लगवाई गईं भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं
रामपुर धमावां में शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ दी थी मूर्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। तहसील प्रशासन ने रविवार को सैनी क्षेत्र के रामपुर धमावां में भगवान बुद्ध एवं डॉ. आंबेडकर की नई मूर्तियां लगवा दी। 24 घंटे के अंदर नई मूर्ति लगाए जाने से लोग ने खुशी जाहिर की है।
रामपुर धमावां गांव में अनुसूचित जाति के लोगों ने अपनी भूमिधरी जमीन पर पांच साल पहले भगवान बुद्ध के साथ डॉ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर रखी थी। शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने दोनों मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में आक्रोश फैल गया। इससे हड़कंप मच गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार श्याम कुमार मौके पर पहुंचे। सैनी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। संभावित बवाल को देखते हुए मौके गए तहसीलदार ने अनुसूचित समाज के नेताओं को भरोसे में लेते हुए 24 घंटे का वक्त मांगा। रविवार को नई मूर्तियां लगवा दी गईं। इस मौके पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह के साथ सैनी कोतवाल एपी तिवारी भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा नई मूर्ति लगवाने से रामपुर धमावां गांव के लोगों ने खुशी जताई।