फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नार्थ टेक सिंपोजियम में राज्य मंत्रियों ने लिया आधुनिक तकनीकों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नार्थ टेक सिंपोजियम के दूसरे दिन कार्यक्रम को नई ऊर्जा तब मिली जब राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण कर रक्षा और वैज्ञानिक क्षेत्र में विकसित हो रहीं आधुनिक तकनीकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें उन्नत ड्रोन, अत्याधुनिक सैन्य वाहन, मेडिकल सहायता प्रणाली, रोबोटिक डॉग, सामान ढोने वाले रोबोट, एंटी ड्रोन सिस्टम, नाइट विजन गॉगल, लॉन्ग रेंज राइफल, इमेजिंग गाॉगल्स, स्काईलेंस डिटेक्टर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षा से जुड़ी ड्रिल और ऑपरेशन की झलक भी स्क्रीन के माध्यम से प्रस्तुत की गई, जिसे मंत्रियों ने गंभीरता से देखा और सराहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें