फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स से हाथापाई, स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से ओपीडी ठप

Thu, 24 Sep 2026 08:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अंगूठी चोरी के आरोप को लेकर महिला मरीज और स्टाफ नर्स के बीच हुए विवाद ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। महिला मरीज पर स्टाफ नर्स के साथ हाथापाई और अभद्रता करने का आरोप है।
विज्ञापन
काम ठप करके हड़ताल पर बैठीं नर्सें। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अंगूठी चोरी के आरोप को लेकर महिला मरीज और स्टाफ नर्स के बीच हुए विवाद ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। महिला मरीज पर स्टाफ नर्स के साथ हाथापाई और अभद्रता करने का आरोप है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्टाफ नर्स के खिलाफ महिला मरीज की ओर से चोरी का प्राथमिकी दर्ज कराने की बात सामने आई है। इसके विरोध में स्वास्थ्यकर्मी बृहस्पतिवार सुबह से हड़ताल पर चले गए और मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। इससे ओपीडी प्रभावित होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर एक महिला मरीज ईसीजी कराने अस्पताल पहुंची थी। जांच से पहले उसकी अंगूठी उतरवाई गई थी। महिला का आरोप है कि ईसीजी होने के बाद अंगूठी उसे नहीं मिली। इसको लेकर उसने स्टाफ नर्स पर अंगूठी चोरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मामला प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के संज्ञान में पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कही जा रही है। आरोप है कि समझौते के बाद महिला मरीज और उसके परिजनों का सामना स्टाफ नर्स से दोबारा हो गया।  इसके बाद महिला और परिजनों ने नर्स पर चोरी का आरोप लगाते हुए हाथापाई और अभद्रता की। इस दौरान बनाए गए वीडियो में भी महिला को नर्स के साथ हाथापाई करते देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने काम बंद कर दिया। उनकी मांग है कि स्टाफ नर्स के साथ हाथापाई और बदसलूकी के मामले में एफआईआर दर्ज की जाए। मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें