फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फुटबाॅल में स्टेडियम ए व हैंडबाॅल में नव जागरण स्पोर्ट्स अकादमी विजेता

Sun, 15 Mar 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
स्टेडियम में खेल का प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी। स्रोत- कोच
विज्ञापन
स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबाॅल, जूडो व हैंडबाॅल की प्रतियोगिताओं के आयोजन के बाद पुरस्कार वितरण कर प्रतियोगिता का समापन हो गया। फुटबॉल में स्टेडियम ए व हैंडबॉल में नव जागरण अकादमी ने मुकाबला जीता।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिराथू के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर रहे। उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया।
वहीं हैंडबाॅल बालक व बालिका वर्ग में 12 और जूडो बालक व बालिका वर्ग में कुल 128 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। फुटबाल का फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए और केएफसी के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ए ने केएफसी को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जूडो बालिका वर्ग के 38 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची प्रथम, राशी द्वितीय व अनु तृतीय रहीं। 40 किलोग्राम वर्ग में प्रियंका सिंह, तनु और अदिंत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। 44 किलोग्राम वर्ग में पूजा प्रथम व मोनिका द्वितीय रहीं। 48 किलोग्राम वर्ग में माया प्रथम व शगुन को दूसरा स्थान मिला।
जूडो बालक वर्ग 55 किलोग्राम भार वर्ग में राजा भैया प्रथम व अमित द्वितीय रहे। 60 किलोग्राम वर्ग में सुजीत ने पहला व आर्यन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हैंडबाॅल बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला नवजागरण स्पोर्ट्स अकादमी मंझनपुर व गिरधरपुर गड़ी कड़ा के बीच खेला गया। इसमें नवजागरण ने 10-7 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
हैंडबाॅल बालिका वर्ग के फाइनल में नवजागरण स्पोर्ट्स अकादमी मंझनपुर ने खेलो इंडिया स्पोर्ट्स स्टेडियम को 20-15 से हराकर मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर खेलों इंडिया कोच संदीप कुमार, संजय श्रीवास्तव, हॉकी कोच हिमांशु पाल, मनोज, पंकज पाल, अनुष्का विश्वकर्मा, रमन सिंह, राजीव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें