फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम अध्यक्ष व सुनील बनाए गए अधिवक्ता परिषद के महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई । जिसमें जिला इकाई का गठन किया गया। नवगठित कमेटी में जिला कचहरी के एडवोकेट श्रीराम चौधरी को परिषद का अध्यक्ष एवं सुनील त्रिपाठी को महामंत्री मनोनीत किया गया। इनके अलावा 31 सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि परिषद के प्रदेश महामंत्री शीतला प्रसाद गौड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार गुप्ता, विक्रम शाह सिसोदिया एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता परिषद के सदस्य मनोज की मौजूदगी में जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अधिवक्ता श्रीराम चौधरी को अध्यक्ष तथा सुनील त्रिपाठी को महामंत्री मनोनीत किया गया । संरक्षक मंडल में संजय जायसवाल, सोमेश्वर तिवारी एवं के डी त्रिवेदी का नाम तय किया गया। इसके अतिरिक्त अखिलेश विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, अनिल शुक्ला व ममता शुक्ला को उपाध्यक्ष, राजेंद्र पांडेय, अनिरुद्घ मिश्रा व अर्चना चौरसिया को मंत्री मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में रामसूरत पांडेय, बृजेश सोनी, राकेश पाल, शशांक खरे, संदीप पांडेय समेत 15 अधिवक्ता मनोनीत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें