फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता नन्हें-मुन्नों ने दिखाया दम

Sun, 01 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी। बाणी सनराइज पब्लिक स्कूल भरवारी में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें साइकिल रेस, कबड्डी, खो-खो, लंबीकूद, ऊंची कूद, क्रिकेट, बैडमिंटन आदि खेल आयोजित किए गए। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और दमखम दिखाया। स्कूल की प्रबंधिका अव्वल आने वाली टीमों और खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


स्कूल की प्रबंधिका ज्योति केसरवानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या ममता केसरवानी ने बताया कि साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, लंबीकूद, ऊंचीकूद, बैडमिन्टन  और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें साइकिल रेस में अनुज कुमार प्रथम, वाणी द्वितीय, खो-खो में वाणी ग्रुप प्रथम, कबड्डी में अथर्व ग्रुप प्रथम, ऊंचीकूद में राकेश प्रथम, अनिकेश द्वितीय, लंबीकूद में अथर्व प्रथम और राकेश द्वितीय, क्रिकेट में राकेश ग्रुप ने प्रथम स्थन प्राप्त किया।

 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधिका ज्योति केसरवानी ने कहा कि खेल मानसिक विकास के साथ ही शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं। इस दौरान प्रबंधिका ने अव्वल आने वाली टीमों और खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन अभिजीत केसरवानी, विकास केसरवानी, रामचंद्र केसरवानी, घनश्यामदास केसरवानी, अशोक गुलाटी, रमेशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें