फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद अहम

Sun, 17 Dec 2017 12:21 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 महामाया राजकीय महाविद्यालय ओसा में आयोजित हुई दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव रहे। उन्होंने खेलकूद से होने वाले फायदों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि ‘खेलोगे कूदोगे होगे खराब’ उक्ति मौजूदा समय में फिट नहीं बैठ रही है। समय बदलने के साथ-साथ इस उक्ति का महत्व भी खत्म हो गया है। अब खेलकूद से न केवल शरीर पुष्ट होता है बल्कि, इस क्षेत्र में भी विकास की तमाम संभावनाएं हैं। पहले दिन समारोह का उद्घाटन भवंस मेहता कालेज भरवारी की प्राचार्या रूबी चौधरी ने किया। दो दिन के क्रीड़ा समारोह में सौ, दो सौ मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, गोला एवं जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

समस्त प्रतियोगिताओं में छात्र चैंपियन राम मिश्र व छात्रा चैंपियन के रूप में महाविद्यालय की छात्रा शीलू देवी व अलोपना यादव चैंपियन रहीं। समापन के मौके पर महाविद्यालय के डॉ. स्वाति चौरसिया, डॉ. नीलम वाजपेई, डॉ. भावना केसरवानी, डॉ. रीता दयाल सहित महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें