फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान घोषित जमीन पर कब्जे की कोशिश

Tue, 03 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। खेल मैदान घोषित ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे की हो रही कोशिश से अषाढ़ा गांव में तनातनी बनी हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायतीपत्र देकर ग्रामसभा की इस जमीन को खेल मैदान के रूप में सुरक्षित करवाने की मांग की।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील क्षेत्र के अषाढ़ा गांव निवासी रामबरन, रियाज अहमद, रंजीत कुमार, शमसाद, संतराम, ज्ञानबाबू, लल्लू, राजाबाबू बाल्मीकि, राजू, राजकरन, अंकुश, सरजू प्रसाद, शिवसिंह, रामसहाय आदि ने बताया कि उनके गांव में ग्रामसभा की जमीन बरसों से खाली पड़ी थी। इस जमीन को खेल मैदान घोषित कराने की मांग उन लोगों ने कई बार सांसद, ग्राम प्रधान आदि से की थी। बताया कि ग्रामीणों की मांग पर पूर्व सांसद ने इस जमीन को ग्राम प्रधान से कहकर खेल मैदान के लिए सुरक्षित करा दिया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि अब ग्रामसभा की इस जमीन को गांव के कुछ लोग कब्जा करने की साजिश में जुटे हैं। विरोध करने पर मारपीट पर अमादा हो जाते हैं। ग्रामसभा की जमीन कब्जे से गांव में तनातनी बनी हुई है। ग्रामीणों ने सोमवार को ग्रामसभा की जमीन को कब्जे से बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर ग्रामसभा की जमीन को कब्जा से बचाने और उसे खेल मैदान घोषित कराने की मांग की है। जिलाधिकारी ने एसडीएम मंझनपुर को प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें