फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रवक्ता की बेटी जिज्ञासा ने नीट में पाई सफलता

Mon, 16 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। सरायअकिल कस्बे की बेटी ने नीट यूजी 2025 में सफलता हासिल की है। शनिवार को परिणाम घोषित होने के बाद परिजन खुशी से झूम उठे। माता-पिता ने बेटी को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

बुद्धपुरी मोल्ला निवासी डॉ. प्रसन्न मिश्रा फकीराबाद स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता हैं। इनकी पुत्री जिज्ञासा वत्सा ने नीट यूजी में 720 के सापेक्ष 578 अंक प्राप्त की है। जबकि ऑल इंडिया रैंक 3,886 है। जिज्ञासा ने आठवीं तक विद्या भारती पब्लिक स्कूल इमलीगांव, हाईस्कूल प्रयागराज के खेलगांव व इंटरमीडिएट की परीक्षा डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सरायअकिल से उत्तीर्ण की है। जिज्ञासा ने पहले ही प्रयास में उपलब्धि हासिल की है। इनकी मां मधुलिका मिश्रा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें