हाईवे पर हादसे के बाद पलटी कार।
- फोटो : संवाद
अनियंत्रित कार दिल्ली से प्रयागराज की ओर जा रही दूसरी कार में भीड़ गई। हादसे में दोनों कारें अनियंत्रित होकर पलट गईं। हादसे के बाद कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई । दूसरी कार में प्रयागराज निवासी राजेश राजेश की पत्नी किरन देवी, प्रीतम पुत्र राजेश, नीतू पुत्री राजेश, मधु पुत्री राजेश सवार थे। जिसमें राजेश (44), किरन (38) और प्रीतम (14) जख्मी हो गए। दूसरी कार में कोलकाता निवासी कार चालक लव कुमार (53) निमई भुइया (47), शिशिर (55) व कुशधज (58) जख्मी हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में सवार चोटहिल लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजवा दिया। घटनास्थल पर मौजूद उपनिरीक्षक रघुराज ने लिखापढ़ी के बाद क्रेन बुलाकर दोनों कारों को सड़क के किनारे कराया।