विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद में 31 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों- 251 सिराथू, 252 मंझनपुर और 253 चायल के समस्त मतदेय स्थलों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बताया कि निर्धारित तिथि को सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं से फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 स्वीकार करेंगे।
यदि नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो, तो उसे सुधारने के लिए फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) भरा जा सकता है। नए मतदाता अपना नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 और मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म-7 जमा कर सकते हैं।