SP workers organized cycle rally
- फोटो : KAUSHAMBI
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली
कड़ा (संवाद)। समाजवादी युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल तथा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव की अगुवाई में मंगलवार को सपाइयों ने कड़ा इलाके के फरीदगंज से हब्बूनगर नगर गांव तक साइकिल रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को सपा की नीतियों की जानकारी दी। बुकलेट का भी वितरण किया। कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले चुनावों में सरकार को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। इस मौके पर कासिम हुसैन, डॉ. असलम, अनुज सिंह, दिलीप सिंह यादव, गुलाब यादव, एनुल हसन, देवेंद्र सिंह, मिनाजुल हसन, हिसाम उद्दीन, नईम मास्टर, आरिफ आदि मौजूद रहे।