फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : मिशन शक्ति में तैनात महिला सिपाही हुई उत्पीड़न की शिकार, आरोपी पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित

Tue, 06 Jan 2026 07:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

Prayagraj Police : मिशन शक्ति में तैनात एक महिला सिपाही से फोन पर अश्लील बात करने के आरोप में एक सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन शक्ति में तैनात एक महिला सिपाही से फोन पर अश्लील बात करने के आरोप में एक सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। लोगों को जागरूक करने वाली महिला सिपाही ही उत्पीड़न का शिकार हो गई यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बलिया जिले का रहने वाला सिपाही बृजेश कुमार पुलिस लाइन में तैनात है। वह महिला पुलिस के ही बैच का बताया जा रहा है। महिला सिपाही भी बलिया जिले की ही रहने वाली है। आरोप है कि सिपाही अक्सर उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज करता है और फोन पर अश्लील बाते करता है।

विज्ञापन


कई दिनों से तंग आकर महिला सिपाही ने इसकी शिकायत एसपी राजेश कुमार से की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दे दिया है। महिला सिपाही का आरोप है कि सिपाही अक्सर उसको परेशान करता है और लगातार वीडियो कॉल करके परेशान करता है। बात न मानने पर बदनाम करने की धमकी देने लगा। इससे भयभीत होकर महिला सिपाही ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी ने मामले की जांच सीओ चायल को सौंपी है। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में महिला सिपाही के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक मैसेज पाए गए हैं। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विभागीय जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें