फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सपा को मिलती रही बढ़त

Thu, 06 Jun 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा से सबसे बड़ी जीत, चायल में रहा कड़ा मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। समाजवादी पार्टी ने कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्रों में जीत का डंका बजाया। प्रतापगढ़ के कुंडा में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा बढ़त कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्रों में रही। सबसे बड़ी जीत कुंडा से दर्ज की गई। जबकि, चायल में उन्हें कड़े मुकाबले से होकर गुजरना पड़ा।
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में मंझनपुर, सिराथू और चायल के अलावा प्रतापगढ़ के कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। पुष्पेंद्र को सर्वाधिक 36,187 मतों की बढ़त कुंडा से मिली। यहां से सपा को 1,01,742 वोट व भाजपा को मात्र 65,555 मत ही मिले। इसी तरह बाबागंज में भी सपा को 82,544 और भाजपा को 61852 वोट मिले। इस सीट पर भी पुष्पेंद्र ने 20,692 मतों की बढ़त बनाई। जबकि, गृह विधानसभा मंझनपुर में सपा को 22,902 मत की बढ़त मिली। यहां उन्हें 1,21,985 व भाजपा को 99,083 वोट मिले। वहीं सिराथू क्षेत्र में सपा ने 1,02,495 व भाजपा ने 85,745 वोट हासिल कर 16,700 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन

सर्वाधिक रोचक मुकाबला चायल क्षेत्र में देखने को मिला। यहां उतार-चढ़ाव के बीच सपा को 1,00,109 मत तो भाजपा को 92,907 वोट मिले। यहां से सपा मात्र 7,202 मतों की ही बढ़त बना सकी।
विज्ञापन


नोटा से हार गए सात उम्मीदवार
मंझनपुर। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के वोटरों ने निर्दलीयों से कहीं ज्यादा नोटा को पसंद किया। मंगलवार को आए चुनावी नतीजों में 12,958 मत अकेले नोटा के खाते में दर्ज हुए। जबकि, अपनादल कमेरावाद के नरेंद्र को मात्र 5,127 मत, मानवतावादी समाज पार्टी के राम आसरे को 1,948 मत, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रामेश्वर प्रसाद को 2,011 मत व बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र सोनकर उर्फ पन्ना भइया को 3,421 मत दिया। इसी प्रकार निर्दल प्रत्याशी संजय कुमार को 4,631, प्रदीप कुमार को 2,539 और पुष्पेंद्र कुमार सरोज को 5,158 मत मिले। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें