फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एसपी ने आठ निरीक्षक, 28 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले

Sun, 03 Dec 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार देर रात आठ इंस्पेक्टर, 28 उपनिरीक्षकों के साथ पांच सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। क्राइम ब्रांच में रहे निरीक्षक जयचंद्र वर्मा को सैनी तो सुनील सिंह को करारी कोतवाली की कमान सौंपी है।
विज्ञापन


पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक करारी में निरीक्षक प्रमोद कुमार राम को एएचटीयू, यातायात प्रभारी राकेश चौरसिया को प्रभारी डॉयल 112, महिला निरीक्षक उर्मिला सिंह को पुलिस लाइंस से प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र, जय प्रकाश शर्मा को पुलिस लाइंस से प्रभारी माॅनीटरिंग सेल, संजय कुमार तिवारी को प्रभारी डीसीआरबी, शेर सिंह वर्मा को प्रभारी निरीक्षण शाखा बनाया गया है।

इसी तरह उपनिरीक्षक चंद्र भूषण मौर्या को सैनी से एसओ महेवाघाट, किशन कुमार बिंद को बिदांव चौकी से चौकी प्रभारी शहजादपुर, राम नारायण सोनकर को पुलिस लाइंस से चौकी बिदांव, प्रमेश यादव को शहजादपुर से चौकी प्रभारी हर्रायपुर, शैलेंद्र कुमार को हर्रायपुर से चौकी कोरई, समरजीत वर्मा को पिपरी से चौकी अलीपुरजीता, विजय शंकर मौर्या को चंपहा से मकदूमपुर, विपिन यादव को पुलिस लाइंस से चौकी चंपहा, अवध लाल को तिल्हापुर से मूरतगंज, अभिषेक गुप्ता को साइबर थाना से चौकी तिल्हापुर, विश्वनाथ को पुलिस लाइंस से साइबर थाना, हनुमान प्रसाद को मूरतगंज से चौकी प्रभारी नारा, अयोध्या कुमार को चौकी सैयदसरांवा से पश्चिमशरीरा, विपलेश को कौशाम्बी से चौकी प्रभारी सैयदसरावां, नीरज को कोरई चौकी से पुलिस लाइंस, अतुल रंजन को पथरावां से लोधौर, आलोक राज को लोधौर से पथरावां, विकास चंद्र मिश्रा को बेरूई से चौकी सिविल लाइंस, सुनील कुमार को सिविल लाइंस से बेरूई, मनीष पाल को कोखराज से आषाढ़ा, कमलेश को आषाढा से कोखराज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें