फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एसपी ने आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों का बढ़ाया मनोबल

Sun, 31 May 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
समर कैंप में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा शोभा वर्मा किया
विज्ञापन
पुलिस लाइन में 16 मई से आयोजित समर कैंप का रविवार को समापन हुआ। कैंप में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा शोभा वर्मा और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

मनोरंजन कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को रियायती दरों पर ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं, कहानी, उपन्यास और अन्य शिक्षाप्रद विषयों से संबंधित पुस्तकें शामिल रहीं।

कार्यक्रम में बच्चों ने फिल्मी गीतों पर डांस कर वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कैंप के दौरान बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन


समापन समारोह में प्रतिभागी बच्चों को पुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर प्रभारी वेलफेयर शाखा रतन सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

समर कैंप में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा शोभा वर्मा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें