फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिता से रात एक बजे बेटे ने फोन पर की थी बात, सुबह फंदे में लटका मिला शव

Tue, 30 Jul 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक अंकित यादव की फ़ाइल फोटो।
विज्ञापन
कोतवाली के सदुल्लापुर गांव में रविवार रात नलकूप पर रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक ने रात एक बजे घर में फोन कर पिता से बात की थी। फिलहाल परिजन घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके की औपचारिकताएं पूरी की हैं।
विज्ञापन

सदुल्लापुर निवासी विजय यादव ने बताया कि रविवार रात उनका बेटा अंकित यादव (25) अपने नलकूप के कमरे में था। रात करीब एक बजे उसने फोन कर बताया कि खेत में पानी लगाया है। इसके बाद सोमवार सुबह वह घर नहीं पहुंचा तो वह नलकूप गए। वहां अंकित का शव फंदे से लटक रहा था।
यह देख विजय की चीख निकल पड़ी। शोरगुल सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। घर वालों से घटना के बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह का कहना है कि परिवार के लोग घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उनकी तरफ से अब तक कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें