फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मारपीट, फिर अपहरण का हल्ला... पुलिस कार्यालय के सामने मिली किशोरी

Tue, 30 Jul 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके से कथित तौर पर अगवा की गई किशोरी सोमवार को पुलिस कार्यालय के पास से सकुशल बरामद हुई। किशोरी की मां ने पहले एक व्यक्ति पर मारपीट व फिर अगले दिन उसी पर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक गांव में रहने वाली महिला का कहना था कि 27 जुलाई को वह बेटी के साथ खेत गई थी। इस दौरान बेटी नलकूप पर पानी लेने गई। वहां मिले भोला ने उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा था। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल घटना की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
शाम को किशोरी को उसके चाचा अपने साथ ले गए। अगले दिन यानि 28 जुलाई को पीड़िता ने किशोरी के अगवा होने की तहरीर दी। यहां तक आरोप लगाया कि वह पुलिस कस्टडी से गायब हुई। जबकि पूर्व में ऐसा कोई मुकदमा ही नहीं लिखा गया था, जिसमें किसी (किशोरी) को हिरासत में लिया जाए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह का कहना है कि सोमवार को मुखबिर से पता चला कि किशोरी मंझनपुर के आसपास देखी गई है। इस पर उन्होंने तत्काल फोर्स के साथ महिला आरक्षी को भेजा। किशोरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से सकुशल बरामद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें