Son's death, mother also attempted suicide
- फोटो : KAUSHAMBI
बेटे की मौत, मां ने भी किया आत्महत्या का प्रयास
साल भर पहले बच्चे को कुत्ते ने काटा था, शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के मड़ूकी गांव में रहने वाले एक बालक की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उसे साल भर पहले कुत्ते ने काटा था। घटना के बाद दुखी मां ने जिला अस्पताल परिसर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। हालांकि तीमारदारों ने उसकी जान बचा ली।
मड़ूकी निवासी बुद्धा प्रसाद किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। साल भर पहले उसके बेटे मंजीत (7) को कुत्ते ने काटा था। परिजनों ने बताया कि इसकी वजह से अक्सर मंजीत की तबीयत खराब हो जाया करती थी। शुक्रवार सुबह हालत अधिक बिगड़ने पर परिवार वाले अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। संयुक्त जिला चिकित्सालय में चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिगर के टुकड़ की मौत से आहत मां सरिता ने चिकित्सालय परिसर में ही पीछे सन्नाटे की ओर जाकर फांसी लगाने का प्रयास किया। अच्छा ये रहा कि समय रहते तीमारदारों की नजर पड़ गई और उन्होंने जान बचा ली। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।