फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दामाद ने रचाई दूसरी शादी, ससुर ने लिखाया मुकदमा

Mon, 29 Jan 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाधाम के औरेनी मजरा लोखरी का पूरा के रहने वाले एक शख्स ने दामाद पर अपनी बेटी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोखरी का पूरा निवासी प्रेम चंद्र मौर्य ने बताया कि उसने अपनी बेटी नीलम की शादी वर्ष 2013 में फतेहपुर के खागा कोतवाली के छीमी निवासी ओम प्रकाश के साथ की थी। ससुराली दहेज को लेकर बेटी का उत्पीड़न करते थे। ऐसे में नीलम वर्ष 2015 से मायके में रहने लगी और गुजारे के लिए न्यायालय में वाद दायर कर दिया।
कोर्ट ने 18 जून 2018 को भरण पोषण भत्ता देने का आदेश दिया था। फैसले के अनुसार उसे 1.86 लाख की जगह अभी तक सिर्फ 75 हजार रुपये ही दिए गए हैं। 26 नवंबर 2023 को दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ। इसमें छह दिसंबर तक सात लाख 80 हजार रुपये देकर दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि समझौते के दो माह बाद भी रुपये नहीं मिले। प्रेमचंद्र का आरोप है कि 10 जनवरी को भी सिराथू में ओमप्रकाश मिला तो उसने धमकी देते हुए कहा था कि वह और उसकी बेटी नीलम फतेहपुर में दिखी तो गोली मार दी जाएगी।
उसने यह भी कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है और एक बेटी भी है। इस प्रेम चंद्र मौर्य ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने ओम प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें