फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिता के सामने ट्रेन की चपेट में आया बेटा, सिर धड़ से अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के जीवनगंज रेलवे फाटक को पार करते समय पिता के सामने बेटा ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में किशोर का सिर धड़ से अलग हो गया। आंख के सामने बेटे का सिर धड़ से अलग होता देख पिता बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

चरवा के मलाक नागर, बिराहीबाद निवासी सलमान अहमद कानपुर के जाजमऊ मोहल्ले में परिवार के साथ रहकर लेदर फैक्टरी में काम करते थे। वह अपने बेटे साबिर अली (17) के साथ शब-ए-बरात पर्व पर बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन से भरवारी रेलवे स्टेशन आए।
यहां से ई-रिक्शा से पिता-पुत्र गांव जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में पड़ने वाला जीवनगंज रेलवे फाटक बंद था। जिस वजह से पिता-पुत्र ई-रिक्शा से उतरकर फाटक पार करने लगे। इसी दौरान प्रयागराज से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से साबिर अली की मौत हो गई। किशोर का सिर धड़ से अलग होता देख पिता सलमान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

किसी तरह ई-रिक्शा चालक ने ही सलमान को संभाला। वहीं, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए। वहीं, कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें