फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घरेलू विवाद में बेटे ने पिता को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
करारी में बेटे की पिटाई से घायल पिता। संवाद
विज्ञापन
करारी कोतवाली क्षेत्र के मुकीमपुर गांव में रविवार की दोपहर घरेलू विवाद में बेटे ने पिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट से पिता के सिर में गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने स्थानीय थाने में घटना की शिकायत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकीमपुर गांव के राज बहादुर पुत्र स्व. नत्थू लाल ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे उनका सगा बेटा सरजीत ने घरेलू विवाद के चलते गालीगलौज कर रहा था। गाली देने से मना करने पर लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दिया। मारपीट से पिता के सिर में गंभीर चोटें आई और वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी बेटे ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें