फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : निस्तारण की जगह आश्वासन लेकर लौटे फरियादी

Sun, 21 Sep 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रानीगंज तहसील आयोजित समाधान दिवस पर सुनवाई करते सीआरओ। संवाद
विज्ञापन
समाधान दिवस खानापूरी में संपन्न हुआ। शिकायतें लेकर आए फरियादी बदले में निस्तारण की जगह आश्वासन लेकर वापस लौट गए। सुबह 10 बजे से ही फरियादियों की भीड़ तहसील सभागार में जुटने लगी। सरकारी कार्यक्रमों की व्यवस्तता के चलने डीएम और एसपी नहीं पहुंच सके। उन्हें पट्टी तहसील पहुंचना था।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रानीगंज तहसील सभागार में सीआरओ अजय तिवारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यशैली के विरोध में सीआरओ को ज्ञापन सौंपा। अनुपस्थित रहे बीडीओ मानधाता से सीआरओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। जमीन विवाद में लापरवाही के मामले सामने आने पर लेखपाल और कानूनगो सीआरओ ने फटकार लगाई।
राजस्व निरीक्षक भूल बैठे कार्यक्षेत्र
कुंडा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जाजूपुर निवासी बनवारी लाल फरियाद लेकर पहुंचा। उसने बताया कि आबादी की जमीन पर विपक्षी दीवार खड़ी कर कब्जा कर रहे हैं। इस पर एसडीएम वाचस्पति सिंह ने मानिकपुर राजस्व निरीक्षण से जवाब मांगा। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि यह इलाका संग्रामगढ़ क्षेत्र में आता है। संग्रामगढ़ के राजस्व निरीक्षक ने तत्काल जवाब दिया कि उनके कार्यक्षेत्र में जाजूपुर नहीं आता है। कार्यक्षेत्र स्पष्ट न होने के कारण एसडीएम ने तहसीलदार को जांच सौंप दी।
विज्ञापन

जीरो पावर्टी योजना का लाभ लेने के लिए कई बार तहसील में प्रार्थना पत्र दे चुका हूं। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हो रही है। आज डीएम के आने की जानकारी हुई थी। सोचा, न्याय मिलेगा, लेकिन डीएम साहब आए ही नहीं। - प्रभात वर्मा, अतरौरा।
गांव के कुछ लोगों ने जबरन खड़ंजे को उखाड़ दिया है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। समाधान दिवस में कई बार शिकायत कर चुका लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। - शेषमणि पांडेय, कौशल पट्टी।
विज्ञापन

तहसील शिकायत निस्तारण की स्थिति :-
तहसील- शिकायत- निस्तारण
पट्टी- 255-10
लालगंज- 137- 13
रानीगंज- 65-2
कुंडा- 115-3
सदर- 89-4

रानीगंज तहसील आयोजित समाधान दिवस पर सुनवाई करते सीआरओ। संवाद

रानीगंज तहसील आयोजित समाधान दिवस पर सुनवाई करते सीआरओ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें