फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस व ई-मेल पर भी शिक्षक ले सकेंगे अवकाश

Fri, 11 Aug 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के आकस्मिक अवकाश को पेपरलेस किए जाने के क्रम में बीएसए ने नया कदम उठाया है। अब शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर जाने के लिए एसएमएस के साथ-साथ अवकाश की बनाई गई वेबसाइट पर ई-मेल कर अवकाश पर जा सकते हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश को पेपरलेस किए जाने के लिए बीएसए कार्यालय में कंट्रोल रूम नंबर स्थापित किया गया था। इस नंबर पर सूचना देने के बाद शिक्षक व कर्मचारी आकस्मिक अवकाश ले सकते हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि कंट्रोल रूम नंबर व्यस्त होने के कारण आकस्मिक अवकाश दर्ज नहीं हो पा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीएसए महाराज स्वामी ने एसएमएस व ईमेल की व्यवस्था कर दी है। उन्होंने बताया कि अब कर्मचारी मोबाइल नंबर 9415904458 पर एसएमएस कर सकते हैं या फिर ई-मेल आईडी (लीव कौशांबी) पर ई-मेल कर सकते हैं। बीएसए ने हिदायत दी कि तीनों में से एक की औपचारिकता पूरी करते हुए संबंधित शिक्षक या कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें