फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गुम हो गया तीन सौ करोड़ का फुटकर

Fri, 25 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद से जिले में अब लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की लोगों ने निकासी की है। इसमें से लगभग 20 करोड़ के दो हजार रुपये का नोट भी बांटा गया है। इसके बाद भी जिले में फुटकर की किल्लत बनी हुई है। इससे बैंकर्स भी परेशान हैं। व्यापारियों की इस खेल से आम लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


   जिले में फुटकर की मारामारी से सभी लोग हलाकान हो गए हैं। बैंकों से निकलने के बाद तीन सौ करोड़ रुपये की छोटी नोट मार्केट में आते ही गायब हो गई है। अब तक बैंकों से 20 करोड़ रुपये के दो हजार के नोट बांटे गए हैं। इतनी भारी मात्रा में नगदी लोगों के हाथ में आने के बाद भी फुटकर की समस्या बनी है।

दो हजार रुपये का नोट लेकर लोग सामान खरीदने के लिए मारे-मारे घूम रहे हैं। दुकानदार सामान देने को तैयार नहीं है। वहीं प्रमुख बाजारों में कुछ ऐसे भी व्यापारी हैं जो कमीशन लेकर फुटकर दे रहे हैं। इनके पास इतनी भारी मात्रा में कहां से छोटी नोट आई, यह भी एक बड़ा सवाल है। छोटी नोट  के गायब होने पर बैंकों के सामने भी बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है। सबसे ज्यादा ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें