फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सर्दी में त्वचा संबंधी दिक्कतें बढ़ीं, बच्चे और बुजुर्ग परेशान

Fri, 12 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। बढ़ती ठंड और शुष्क हवाओं ने लोगों की त्वचा संबंधी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। तापमान गिरते ही हाथ-पैर में रूखापन, चेहरे पर सफेद परत, फटी त्वचा, खुजली और लाल दाने की समस्या से लोग परेशान हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों में त्वचा संबंधी दिक्कतें अधिक देखने को मिल रही हैं। इन दिनों त्वचा में नमी की कमी के कारण रूखेपन के साथ तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं। इनमें बार-बार होने वाले दाने, फफूंद संक्रमण, सोरायसिस या एक्जिमा आदि के लिए विशेषज्ञों के परामर्श की आवश्यकता होती है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीज रेखा, अंजली, लक्ष्मी ने बताया कि पैरों में इतनी खुजली हो रही है कि नींद नहीं आती। वहीं गनेश प्रसाद, हरिलाल, बाबूलाल का कहना है कि उनकी त्वचा ठंड के कारण फटने लगी है। डॉ. बद्री विशाल अग्रवाल ने बताया कि ठंड में अक्सर त्वचा की समस्या आती है। इसके लिए चिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारण

- ठंडी और शुष्क हवा का त्वचा पर सीधा असर।

- शरीर में पानी की मात्रा का कम होना।

- ज्यादा देर तक हीटर या अलाव के पास बैठना।

- साबुन और गर्म पानी का अधिक इस्तेमाल।
डॉक्टरों की सलाह....

-डाइट में पानी और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।

-त्वचा पर रसायनयुक्त साबुन और क्रीम का कम उपयोग करें।

- बच्चों और बुजुर्गों की त्वचा पर विशेष ध्यान दें ।

- दिन में 2-3 बार अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाएं।

- गुनगुने पानी से ही नहाएं। गर्म पानी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें