मंझनपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा स्वास्थ्य कर्मचारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार से जिला अस्पताल में शुरू हुआ। इसमें सिराथू ब्लाक क्षेत्र की 30 आशाओं ने प्रतिभाग लिया। इन महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को प्रशिक्षिका डॉ. महरोज फातिमा, डॉ. हेमंत मिश्र, डॉ. दीपिका श्रीवास्तव और डॉ. रीतू सिंह ने हुनरमंद बनाया। प्रशिक्षिकाओं ने आशा स्वास्थ्यकर्मियों को प्रसूताओं की देखभाल करने की सीख दी।
साथ ही उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने, उनका समय से टीकाकरण करने, विटामिन्स और आयरन की गोलियां नियमित खाते रहने की जानकारी दी। साथ ही प्रसव के समय उन्हें अस्पताल लाकर सुरक्षित डिलेवरी कराने की जानकारी दी।