फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी कारोबारी से लूट मामले में संदिग्ध का बना स्केच

विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशी कारोबारी से लूट मामले में संदिग्ध का बना स्केच
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाल कोतवाली क्षेत्र के अजरौली गांव के समीप गुरुवार सुबह हुई थी घटना
घटना का खुलासा करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ दो और टीमों को दी गई जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अजरौली गांव के समीप गुरुवार सुबह मवेशी कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने संदिग्ध का स्के च जारी किया गया है। बदमाश के बारे में जानकारी देने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी व एक और टीम को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर शहर के पीरनपुर मोहल्ले का मो. राजू पुत्र अलीम मवेशी कारोबारी है। गुरुवार सुबह वह अपनी चार पहिया गाड़ी से कुम्हियावां बाजार जा रहा था। अजरौली के समीप कार सवार बदमाशों ने उससे तीन लाख रुपये लूट लिए थे। लुटेरों ने राजू की गाड़ी का शीशा भी फोड़ डाला था। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने जोर लगा दिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी व इंस्पेक्टर राकेश तिवारी की अगुवाई वाली एक और टीम लगाई गई है। पुलिस की तीनों टीमें अब बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। हालांकि घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ किसी तरह की कोई सफलता नहीं लग सकी है। उधर रविवार रात एसपी ने संदिग्ध बदमाश का स्केच जारी कर दिया। एसपी का कहना है कि बदमाश के बाबत जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उसे नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें