आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्या-क्या जरूरी है। इस बावत महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज में चल रहे शिविर में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण रेंजर्स प्रभारी डॉ. रीता दयाल दे रही हैं।
महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज में सात दिसंबर से स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में रोवर और रेंजर्स आपातकालीन स्थित में किस प्रकार सहयोग किया जा सकता है इसका प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है।
रेंजर्स प्रभारी डॉ. रीता दयाल द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, गांठ, टेंट, बिना बर्तन के भोजन, कैंप फायर, खोज यात्रा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. कंचन गौड़ ने रोवर-रेंजर्स की जीवन में उपयोगिता बताई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आनंद प्रकाश पांडेय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अरिवंद कुमार, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. नीरज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।