फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 15 को छह रोडवेज भेजी जाएंगी लखनऊ, यात्री होंगे परेशान

Fri, 13 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। आरक्षी नागरिक पुलिस 2023 की सीधी भर्ती में चयनित जिले के जवान 15 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नियुक्तिपत्र प्राप्त करेंगे। इसके लिए परिवहन निगम से छह रोडवेज बसों की मांग की गई है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले के 253 जवान आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 की ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। इन्हें लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिया जाना है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों परिवहन निगम को पत्र भेजकर बसों की मांग की गई थी, जिसमें छह गाड़ियां मिली हैं।
15 जून को सभी जवानों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके बाद इन जवानों को उनके तैनाती स्थल वाराणसी, सोनभद्र व गाजीपुर भेजा जाएगा। इधर, मंझनपुर डिपो की संचालित गाड़ियों में छह बसें कम होने पर सिर्फ 20 रोडवेज ही बचेगी।
विज्ञापन

मंझनपुर डिपो प्रभारी एआरएम अरविंद मिश्र ने बताया कि छह बसों को लखनऊ भेजा जाएगा। गर्मी में यात्रियों की संख्या वैसे भी जनपद से कम निकल रही है। इससे यात्रा में लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें