फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में छह लोग घायल

विज्ञापन
Six people injured in the fight, report filed - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मारपीट में छह लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चिल्ला मुंजफ्ता गांव में मंगलवार सुबह जमीन के विवाद के चलते पट्टीदारों के बीच लाठी-डंडे चले। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस रिपोर्ट लिखकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिल्ला मुंजफ्ता निवासी रामभजन व सुखलाल पट्टीदार हैं। इनके बीच एक जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर आए दिन कहासुनी होती रहती है। मंगलवार सुबह भी बहस होने लगी। तभी दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और असलहे से लैश होकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। जिससे पूरा गांव सहम गया। मारपीट में रामभजन, उसके भाई सूर्यभान व नंदलाल आदि घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ से सुखलाल की पत्नी नीरजा, बेटे राजपत व परिवार के अरविंद आदि घायल हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें