मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरियावां गांव में गुरुवार शाम भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस दौरान करीब छह लोग घायल हो गए। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
बरियावां निवासी धर्मनारायण का पड़ोसी मोहन से जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। गुरुवार शाम भी बहस होने लगी। इसी बीच दोनों के परिजन लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में धर्मनारायण, उनकी पत्नी शांति देवी, बेटे जिलाजीत, इंद्रजीत व जगजीत आदि घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ से सिर्फ मोहन घायल है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।