फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगांव में मारपीट में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
काठगांव में मारपीट में छह लोग घायल
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के काठगांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के काठगांव में बुधवार सुबह सूखा पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान लाठियां चलने से दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

काठगांव निवासी जगजीत का कहना है उसकी भूमि पर लगा एक पेड़ सूख चुका है। जिसे उसका पट्टीदार सरजू काटना चाहता है। सोमवार सुबह जगजीत का बेटा राहुल पेड़ की डाल काट रहा था। तभी वहां पट्टीदार सरजू पहुंच गया और गाली गलौच कर पेड़ काटने का विरोध करने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में जगजीत की तरफ से उसका बेटा राहुल, जतन, दुल्ली देवी और नीता देवी आदि तथा दूसरे पक्ष से सरजू और उसकी पत्नी नौरंगिया आदि घायल हो गईं। पिटाई से नौरंगिया की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें