फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिनौता चौकी के दो सिपाहियों समेत छह मिले संक्रमित

विज्ञापन
Six found infected, including two soldiers of Hinouta post - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
हिनौता चौकी के दो सिपाहियों समेत छह मिले संक्रमित
विज्ञापन

शुक्रवार को 1053 संदिग्धों की हुई जांच, रिपोर्ट निगेटिव आने पर पांच को को दी गई छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातारबढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी छह लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों हिनौता चौकी के दो सिपाही भी शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिले में भर में शिविर लगाकर करीब 1053 संदिग्धों की जांच का दावा किया है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर पांच मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। नए संक्रमितों में विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर 733 संदिग्धों की एंटीजन किट से जांच कराई गई। इसमें पांच लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में महेवाघाट कोतवाली की हिनौता चौकी में तैनात दो सिपाही भी शामिल हैं। इसके अलावा चायल क्षेत्र के अलग-अलग गांव की महिला व पुरुष तथा मंझनपुर के बक्शीपार गांव का युवक भी पॉजिटिव मिला है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 294 संदिग्धाें की जांच रिपोर्ट लैब से आई है। इसमें प्रयागराज जनपद की एक महिला भी पॉजिटिव निकली है। प्राइवेट लैब में जांच के दौरान महिला ने अपना पता सदर तहसील का एक गांव दर्ज करा दिया था। जबकि वह इस वक्त अपने ससुराल प्रयागराज में है। रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने प्रयागराज के डीएम को चिट्ठी भेज दिया है। देर शाम तक ट्रनेट के जरिए हुई 26 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद विभिन्न अस्पतालों में भर्ती पांच मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं कड़ा कोतवाली में भी एक उपनिरीक्षक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 37 पुलिस कर्मियों का स्वॉब जांच के लिए भेज दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि संक्रमित एसआई को एल वन अस्पताल में इलाज हो रहा है। इसी तरह जिला जेल में शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 बंदियों, कैदियों की रैंडम जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें