28 मई को आई तेज आंधी और बारिश से उड़ी 19 गांवों की बिजली मंगलवार तक भी नहीं लौट सकी।। कौशाम्बी ब्लॉक के गोपसहसा पावर हाउस से जुड़े सात, सिराथू क्षेत्र के दो, सरसवां ब्लॉक के तराई क्षेत्र के करीब 10 गांवों में बिजली आपूर्ति अब भी बाधित है।
इसके अलावा किसानों के निजी नलकूपों के तीन फेस कनेक्शन भी अब तक बहाल नहीं हो सके हैं, जिससे धान की नर्सरी और अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। बिजली न मिलने से पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है, लोगों के मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बृहस्पतिवार को आए तूफान के बाद से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - जयप्रकाश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान बेरैचा, कौशाम्बी
ग्रामीणों की तरफ से कई बार विभाग को शिकायत दी गई। इसके बाद मंगलवार को विभागीय कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। अधिकारी रात तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दे रहे हैं। - अल्गू पाल, प्रधान मुड़ियाडोली, कौशाम्बी
निजी नलकूप का तीन फेस कनेक्शन कई दिनों से बंद है। सिंचाई प्रभावित हो रही है और धान की नर्सरी को नुकसान पहुंचने की आशंका है। आपूर्ति बहाल न होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। - उमेश कुमार मौर्या, मुराइन का पुरवा, सिराथू
बिजली न होने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट भी गहरा गया है। विभाग को प्राथमिकता के आधार पर खराब लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करनी चाहिए। - खेल्ला, धुमाई, सिराथू
आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर बिजली की लाइनें और उपकरण क्षतिग्रस्त हुए थे। अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है और शेष प्रभावित गांवों में भी तेजी से काम कराया जा रहा है। जल्द ही सभी क्षेत्रों में सामान्य बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पहले घरेलू बिजली को प्राथमिकता से बहाल कराया जा रहा है। एक से दो दिन में मोटर पंपों की बिजली बहाल हो जाएगी। - रामकुमार कुशवाहा, अधिशाषी अभियंता, मंझनपुर
उमेश कुमार मौर्या- फोटो : सड़क हादसे में घायल बाबर।
उमेश कुमार मौर्या- फोटो : सड़क हादसे में घायल बाबर।
उमेश कुमार मौर्या- फोटो : सड़क हादसे में घायल बाबर।
उमेश कुमार मौर्या- फोटो : सड़क हादसे में घायल बाबर।
उमेश कुमार मौर्या- फोटो : सड़क हादसे में घायल बाबर।