फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी धरने पर बैठे रहे अधिवक्ता

Fri, 26 Dec 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर चायल के अधिवक्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारणी के सदस्य राधेमोहन ने तहसीलदार के तबादले तक अनवरत अनशन जारी रखने का ऐलान किया है। कहा कि जब तक तहसीलदार को हटाया नहीं जाएगा। अधिवक्ताओं का धरना जारी रहेगा, वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने शनिवार को बैठक करके आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा करने की बात कही है। उन्होंने सभी वकीलों से बैठक में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


बता दें कि चायल तहसील में कार्यरत तहसीलदार की कार्यप्रणाली से खफा अधिवक्ता उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। वकीलों का आरोप है कि तहसील में आय, जाति, निवास आदि प्रमाणपत्रों के लिए लोगों को कई-कई दिनों तक दौड़ाया जाता है। साथ ही दाखिल खारिज के लिए भी लोगों को महीनों परेशान किया जाता है। शिकायत के बाद भी तहसीलदार की कार्यप्रणाली और यहां की अव्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा सका है। इस मौके पर सुनील त्रिपाठी, दीपक सिंह, मोहम्मद आमिर, मूलचंद्र, धनंजय, प्रदीप कुमार, सगीर अहमद, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें