महेवाघाट के समीप मार्ग हादसे के बाद घटना स्थल छानबीन करती पुलिस। स्रोत: सोशल मीडिया
महेवाघाट के अंधावां गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह साइकिल सवार सगी बहनें डंपर की चपेट में आ गईं। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अढ़ौली निवासी कुशल लोधी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बृहस्पतिवार सुबह उसकी बेटी शिव देवी (14) व सुग्गी देवी (12) साइकिल से खेत की तरफ गईं थीं। घर लौटते समय अंधावां मोड़ के पास महेवाघाट की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को कुचल दिया। साइकिल चला रही शिव देवी ने मौके पर दम तोड़ दिया।
साइकिल के पीछे बैठी सुग्गी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद आई एंबुलेंस उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसा देख स्थानीय ग्रामीण भी पहुंच गए। चालक को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह वाहन छोड़ भाग निकला।
इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर डंपर कब्जे में ले लिया गया है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।