फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नेशनल राइफल शूटिंग के लिए ट्रायल देंगी सिराथू की साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा ब्लॉक के दिलावपुर गांव की साक्षी ने शूटिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता क्वालिफाई की है। अब इनका चयन ट्रायल होगा। सफलता मिलने पर वह भारतीय टीम में खेलती नजर आएगी। 67वीं ओपन नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता 15-31 दिसंबर के मध्य भोपाल में हुई। इसमें 10 मीटर शूटिंग रेंज में कौशाम्बी की साक्षी को सफलता मिली है। वह राष्ट्रीय टीम के ट्रायल के लिए चयनित हुईं।
विज्ञापन

सातवीं कक्षा से कर रही अभ्यास
कड़ा के दिलावलपुर निवासी शिवसूरत की बेटी साक्षी शूटिंग का अभ्यास सातवीं कक्षा से कर रही हैं। प्रारंभिक पढ़ाई के बाद साक्षी ने प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित इलाहाबाद स्पोर्ट्स शूटिंग रेंज एकेडमी ज्वॉइन किया। तब से वह यहीं अभ्यास कर रही हैं। कोच शिवम कुमार ने बताया की साक्षी निरंतर अभ्यास कर रही हैं। इन्होंने स्कूल स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें