फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिराथू तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने ग्रहण किया पदभार

Sun, 12 Apr 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर तहसील में रहे तहसीलदार सिद्धांत कुमार सिंह ने तबादले के बाद शनिवार को सिराथू तहसील कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान एसडीएम योगेश कुमार गौड़, नाथ तहसीलदार अतुल कुमार वर्मा, अपर्णा श्रीवास्तव लेखपाल संघ की अध्यक्ष साधना सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने राजस्व विभाग में फेर बदल करते हुए कलक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम आकाश कुमार सिंह को मंझनपुर का उप जिलाधिकारी बनाया है। मंझनपुर में रहे उप जिलाधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
मंझनपुर के तहसीलदार सिद्धांत कुमार को सिराथू में स्थानांतरित करते हुए सिराथू के संबद्ध तहसीलदार अनंत राम अग्रवाल को मंझनपुर चकबंदी अधिकारी पद पर भेजा। चायल के तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम को मंझनपुर की जिम्मेदारी दी गई है और मंझनपुर चकबंदी अधिकारी संजय दुबे को तहसीलदार चायल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें