सिराथू। तहसील समाधान दिवस में सिराथू कस्बे की सुक्खी देवी, विभा, मुकुली देवी, सुमित्र सहित दर्जन भर महिलाओं ने एडीएम शालिनी प्रभाकर को प्रार्थना पत्र देकर बताया गाटा संख्या 2531 नवीन परती व 2532 खाद गड्ढा के नाम पर दर्ज है। जिस पर दबंग जबरन कब्जा कर मकान का निर्माण करा रहे हैं। पूर्व में एसडीएम से शिकायत करने के बाद भी लेखपाल की तरफ से कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।