साहब! मेरे पति ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अदालत में मेरा मुकदमा चल रहा है। अब मेरा पति चोरी से दूसरा विवाह करने जा रहा है। इसलिए दूसरी शादी रुकवा दीजिए।
यह गुहार सरसवां के राजुल प्रसाद की बेटी रेनू देवी ने करारी पुलिस से शिकायती पत्र देते हुए लगाई। रेनू ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले करारी के अर्का फतेहपुर निवासी रामदास पांडेय के बेटे प्रभाकर पांडेय के साथ हुई थी।
शादी के पांच साल बाद से पति झगड़ा करने लगा। इस संबंध में कई बार पंचायत के बाद भी बात नही बनी। इतना ही नहीं प्रभाकांत पांडेय ने पत्नी रेनू को पीट कर घर से निकाल दिया।
पति के प्रताड़ना से तंग आकर रेनू ने कोर्ट में भरण पोषण तथा घरेलू हिंसा का वाद दायर कर दिया। शनिवार को रेनू के परिजनों को पता चला की प्रभाकांत दूसरी शादी रचाने जा रहा है। इस पर पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।