फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सांड़ के हमले से सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत

Sat, 10 Feb 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू तहसील के कोरियों गांव की घटना, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिराथू (कौशाम्बी)। तहसील के कोरियों गांव में बृहस्पतिवार की शाम सांड़ के हमले में सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोरियों निवासी सुरेश सिंह (62) लोक निमार्ण विभाग से अवकाश प्राप्त करने के बाद घर पर रहकर खेती-किसानी करते थे। सुरेश के तीन बेटों में मझले बेटे रोहित ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह घर से खेत की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़े सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह उन्हें सांड़ से अलग किया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी सुरेश सिंह को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

वर्जन
पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल ऐसे मामलों में पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये राहत राशि मुहैया कराने का प्रावधान है।
महेंद्र श्रीवास्तव-एसडीएम, सिराथू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें