फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: साहब! शराब के लिए पति बेच देता है कोटे का राशन

Wed, 08 May 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! शराब के लिए पति बेच देता है कोटे का राशन
विज्ञापन

-विरोध करने पर बेरहमी से करता है पिटाई, भूख से तड़प रहे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली के कूड़ापुर गांव की एक महिला नशेड़ी पति से अजिज आकर अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर मंगलवार दोपहर रोते हुए थाने पहुंच गई। उसने प्रभारी थानाध्यक्ष से अपनी पीड़ा बताई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने शिकायत को गंभीरता से लेकर पीड़ित महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कूड़ापुर की शिवानी ने बताया कि उसका पति मोनू सरोज शराब और गांजा का नशा करता है। नशे में वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। सरकारी कोटे से मिलने वाला राशन बेच कर शराब पी जाता है। घर में खाने के लिए कुछ भी नहीं है। वह अपने तीन बच्चों की परवरिश के लिए प्रयागराज स्थित एक गार्डन कंपनी में 200 रुपये प्रतिदिन पर काम करने जाती है। आरोप है कि मंगलवार को पति प्रयागराज गार्डन कंपनी पहुंच गया। वहां काम काम कर रही अन्य महिलाओं के सामने उसे गाली गलौज करने लगा। इससे नाराज गार्डन मालिक ने उसे काम पर आने से मना कर दिया। घर में एक दाना नहीं होने से बच्चे भूख से तड़प रहे हैं। शराब पीने से मना करने पर पति उसे बेरहमी से पीटता है। प्रभारी थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने पीड़िता को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें