प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती
- मंगलवार को घर में आपत्तिजनक स्थित में पकड़े गए थे युगल
- सैनी थाने में घंटों चली पंचायत के बाद भी नहीं निकला हल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। प्रेमिका ने अपनों से बगावत कर प्रेमी के साथ रहने की जिद ठान ली है। मंगलवार को घर (युवती के यहां) में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद युवती ने दो टूक कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई, जहां घंटों चली पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।
सैनी कोतवाली के एक गांव में रहने वाली एक युवती का प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से पड़ोस में रहने वाले युवक से चल रहा था। मंगलवार को दोनों युवती के घर में आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी को पकड़कर कोतवाली ले गई। इस बीच युवती भी कोतवाली पहुंच गई। उसने साफ कहा कि वह शादी करेगी तो प्रेमी के साथ। इस पर दोनों पक्ष के तमाम रिश्तेदार भी थाने आ गए। दोनों पक्ष ने युगल को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष से बालिग होने का प्रमाण मांगा गया है। इसके बाद जांच कर विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।