फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शिविर में भरा गया एसआईआर फॉर्म

Sun, 23 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनौरी गांव में शनिवार को विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरे गए। इस दौरान शहर पश्चिमी के सपा नेता रमाकांत सिंह पटेल ने ग्रामीणों से कहा कि ऐसे शिविर गांव-गांव लगने से लोगों को इसका लाभ आसानी से मिल सकेगा। शिविर में बीएलओ लेखराज सिंह ने प्रत्येक आवेदक का विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज कर एसआईआर फॉर्म भराए। इस मौके पर शब्बर अली, तौफीक अहमद, मोहम्मद जावेद, इरफान अहमद, सोना, अंसार अहमद, वसीम अहमद, अजमत अली और मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बीएलओ का काम करने से मना करने पर शिक्षक निलंबित

निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य में सहयोग न करने पर सिराथू क्षेत्र में तैनात सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।


एसडीएम सिराथू की आख्या रिपोर्ट के अनुसार रिषि कुमार त्रिपाठी, बीएलओ भाग-286 (उच्च प्राथमिक विद्यालय सयारा मीठेपुर) को कई बार निर्देश के बावजूद गणना प्रपत्र लेने और कार्य शुरू करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने निर्वाचन कार्य करने से इन्कार कर दिया।



बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने इसे निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा मानते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि निर्वाचन कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को जनपद स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी को
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसकी तिथि एक जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा ने बताया कि चार दिसंबर तक गणना का कार्य चलेगा।
निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन नौ दिसंबर को होगा। दावा-आपत्तियां नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक प्राप्त की जाएंगी। आयोग के अनुसार अंतिम प्रकाशन सात फरवरी 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें