फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की खुदाई में मिले चांदी के सिक्के

Sun, 23 Jun 2019 12:44 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज इलाके के भदवां गांव में शनिवार सुबह खेम की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिले। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने लूट मचा दी। पुलिस ने करीब 24 सिक्के बरामद कर लिए। इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन


भदवां निवासी हरिश्चंद्र शनिवार सुबह जेसीबी लगाकर अपने खेत की खुदाई करा रहा था। इस दौरान करीब ढाई फीट नीचे अचानक एक घड़ा निकला। जिसमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव वाले सिक्के लूटने लगे। तभी किसी ने जानकारी कोखराज पुलिस को दे दी। पुलिस ने प्यारेलाल पुत्र जगरूप के कब्जे से करीब 24 सिक्के बरामद किए। इन्हें फिलहाल कोतवाली में रखा गया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि किसी स्वर्णकार को दिखाने के बाद ही सिक्कों की कीमत पता चल सकेगी। इनका कोई ऐतिहासिक महत्व है तो पुरातत्व विभाग बताएगा। किसी भी ग्रामीण को पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें