फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रामसहायपुर में पसरा सन्नाटा, घर से छोड़कर भागे आरोपी

Sun, 12 Mar 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका की राख उड़ाने को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच हुआ था टकराव, फायरिंग
विज्ञापन

सुबह और शाम 15-15 पुलिसकर्मियों की शिफ्ट में लगाई जा रही ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पइंसा। रामसहायपुर गांव में होली के दिन होलिका की राख उड़ाने को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच मारपीट, फायरिंग के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। घटना में एक युवक को गोली लगी थी, जिसका प्रयागराज के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। बवाल करने वाले नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा बाकी के लोग फरार है। सुबह-शाम अलग-अलग शिफ्ट में पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है।


पइंसा कोतवाली के रामसहायपुर गांव में प्रधान कमला देवी के पति सूर्य प्रकाश मिश्र व पूर्व प्रधान राजकरन पांडेय के बीच कई साल से वर्चस्व को लेकर जंग छिड़ी है। किसी न किसी बहाने दोनों के समर्थक आमने-सामने आ जाते है। आठ मार्च को होलिका की राख गांव में उड़ाने को लेकर फिर दोनों गुट के बीच टकराव हो गया। लाठी-डंडे व गोलियां चलाई गई। गोली लगने से गांव का विजय कुमार जख्मी हुआ था। मामले में रुद्र प्रकाश मिश्रा की तहरीर पर पूर्व प्रधान सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नौ लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रजनीकांत राजपूत का कहना है हमलारोपी घर से भागे हुए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। तनाव के मद्देनजर दो शिफ्ट में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सुबह-शाम गांव में लगाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें