भरवारी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक प्रत्येक बुध व शनिवार को रद्द रहेगी। वहीं 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक शुक्र व सोमवार को रद्द रहेगी।
इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संचालन अमित कुमार मालवीय ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है, क्योंकि कोहरे में विजिबिलिटी कम हो जाती है। इसे देखते हुए ट्रेनों की स्पीड कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि दिसंबर से शुरू होने वाले कोहरे को देखते हुए ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है।