फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गुवारा में धूमधाम से मनाया श्री हनुमानजी का स्थापना दिवस

Sat, 13 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुवारा तैयबपुर गांव में श्री हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अखंड श्री राम नाम जप के साथ भंडारा का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुवारा तैयबपुर चौराहा के पास 12 सितंबर 2002 को श्री हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद मंदिर का निर्माण कराया गया। तबसे हर वर्ष 12 सितंबर को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। शुक्रवार को स्थापना दिवस के मौके पर अखंड श्री राम नाम का जप कराया गया। दोपहर दो बजे के बाद वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन किया गया। तीन बजे से शुरू हुआ भंडारा देर रात दस बजे तक चला।
इस मौके पर श्री हनुमान मंदिर के अध्यक्ष हरिशचंद्र मौर्य, पूर्व प्रधान संतराम यादव, श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष आकाश यादव, कमलेश यादव, लालू सेन, डॉ. सुभाष विश्वकर्मा, जीतेन्द्र यादव, अंकुश, राम अभिलाष यादव, मोहन लाल मौर्य, श्याम लाल मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें