ब्लॉक कार्यालय में बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य पूरा न होने पर बीडीओ ने 11 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
बीडीओ भावेश शुक्ला ने निजामपुर नौगीरा के सतीश चौधरी, कसिया के बुद्ध प्रकाश, जलालपुर रूपनारायनपुर गोरियों के पूरनचंद्र, राला-जमालमऊ के सुरेंद्र कुमार, कैंमा के ब्रजेश कुमार, सौरई खुर्द के जगजीत कुमार, बिदनपुर ककोढ़ा के राजमणि भारतीय, उदिहिन खुर्द व मोगरी कड़ा के जितेंद्र प्रकाश त्रिपाठी, गिरधरपुर हटवा-रामपुर मडूकी की अर्चना सरोज, कोखराज उपहार के नीरज कुमार और राघवपुर-मलाकसद्दी-मलाकपिंजरी के उदय पटेल को नोटिस दिया है।
बैठक में एडीओ पंचायत विश्व बंधु, एडीओ समाज कल्याण कपिल त्रिपाठी, एपीओ मनरेगा अशोक कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।